सोनुवा : सोमवार की रात चक्रधरपुर रेल मंडल से सटे सोनुवा रेलवे स्टेशन में डाउन लुप लाइन में खड़ी मालगाड़ी के गार्ड शंकव्रता माइती से दो युवकों ने लूट-पाट की़ घटना रात करीब 11 बजे की है़ मिली जानकारी के मुताबिक डाउन लाइन में बीसीएन केपीजीएम नामक मालगाड़ी खड़ी थी़ रात करीब 10.45 बजे दो युवक गार्ड शंकब्रता माइती के समीप पहुंचे तथा वाकी-टॉकी छिन लिया और रुपये मांगने लगे.
युवक नशे में धुत थे व हाथ में चाकु व अन्य धरदार हथियार लिये हुए थ़े इस दौरान गार्ड के साथ हाथापाई भी हुई़ युवकों ने गार्ड के पास से दौ सौ रुपये छिनकर भाग गय़े घटना के बाद गार्ड ने इसकी सूचना डय़ूटी में तैनात सोनुवा स्टेशन को दी़
सूचना मिलने के बाद आरपीएफ की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. इस संबंध में चक्रधरपुर आरपीएफ थाना प्रभारी सचिन्द्र दिग्गी ने बताया कि घटना के संबंध में गार्ड द्वारा लिखित शिकायत नहीं की गयी है.लेकिन मामले की जांच की जा रही है.
