चाईबासा : इलकेरा से बरकेला आ रही टाटा मैजिक मंगलवार की सुबह 11 बजे सोमा पंचो मोड़ के पास पलट गयी. दुर्घटना में टाटा मैजिक सवार 14 यात्री घायल हो गये. सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया.
यात्रियों के मुताबिक दुर्घटना के समय गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी. जो मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गयी. दुर्घटना में घायल होने वाले अधिकतर लोग बरकेला के चेतन सिरका के रहने वाले है. इन लोगों में घायलों में सुखमती सुंडी व विजय सुंडी की हालत गंभीर बनी हुई थी. उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. अन्य सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा.
