गुवा में सांप काटने से दो घायल

गुवा : गुवा के नुइया गांव के जमादार जामुदा व गुवा कॉलोनी नगर के फुटबॉल खिलाड़ी मिलन मिंज को सांप ने डस लिया. दोनों सेल के अस्पताल में भरती कराया गया है. दोनों की स्थिति ठीक बतायी जा रही है.जमादार को उसके घर में ही सांप ने डस लिया था. तब जमादार गहरी नींद में […]

गुवा : गुवा के नुइया गांव के जमादार जामुदा व गुवा कॉलोनी नगर के फुटबॉल खिलाड़ी मिलन मिंज को सांप ने डस लिया. दोनों सेल के अस्पताल में भरती कराया गया है. दोनों की स्थिति ठीक बतायी जा रही है.जमादार को उसके घर में ही सांप ने डस लिया था. तब जमादार गहरी नींद में सो रहा था. मिलन मिंज को कारो नदी में नहाते समय नदी में ही सांप ने डंस लिया था.
जामुन के पेड़ से गिर कर एक घायल
गुवा. सारंडा के गगदा गांव की 8 वर्षीया बच्ची सुखमनी सोरेन रविवार को जामुन के पेड़ से गिर कर घायल हो गयी. जिसका इलाज नोवामुंडी अस्पताल में कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >