18-20 हाथियों ने चार ग्रामीणों के घर तोड़े, क्षति

किरीबुरू : सारंडा के झारखंड-ओड़िशा सीमा पर स्थित तोपाडीह गांव में 18-20 की संख्या में आये हाथियों के समूह ने चार ग्रामीणों के घर तोड़े एवं गांव में भारी पैमाने पर उत्पात मचाया. जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत व्याप्त है. ग्रामीणों ने पारंपरिक संसाधनों के जरिये हाथियों के इस झुंड को झारखंड के करमपदा क्षेत्र […]

किरीबुरू : सारंडा के झारखंड-ओड़िशा सीमा पर स्थित तोपाडीह गांव में 18-20 की संख्या में आये हाथियों के समूह ने चार ग्रामीणों के घर तोड़े एवं गांव में भारी पैमाने पर उत्पात मचाया. जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत व्याप्त है.
ग्रामीणों ने पारंपरिक संसाधनों के जरिये हाथियों के इस झुंड को झारखंड के करमपदा क्षेत्र के जंगलों में भगाया. दूसरी तरफ करमपदा के वार्ड सदस्य चंद्रराम मुंडा ने कहा कि जंगल क्षेत्र से रात में हाथियों की आवाजें सुनने को मिली हैं. लेकिन गांव में हाथियों ने अभी नुकसान नहीं पहुंचाया है. हालांकि ग्रामीणों ने हाथियों के भय से जंगल जाना छोड़े हुए है.
सारंडा ऐसे तो हाथियों का वास स्थल रहा है. लेकिन पूर्व की तुलना में अब काफी कम हाथी देखे जाते हैं. अभी जंगल में भारी तादाद में आम पके हुए हैं, जिसे हाथी खाने आते रहते हैं. हाथियों का यहां विचरण सारंडा के लिए अच्छी खबर है. वहीं ग्रामीणों के लिए परेशान करने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >