परीक्षा केंद्र से दूर रहेंगे प्रदर्शनकारी

चाईबासा : 28 जून को झारखंड सचिवालय सहायक की परीक्षा आयोजित होनी है. इस परीक्षा का आदिवासी-मूलवासी संगठन ने विरोध किया है. इस दिन प्रदर्शन कर परीक्षा का बहिष्कार करने की घोषणा की है. इस प्रदर्शन के बीच परीक्षा का संचालन कड़ी चुनौती होगी. इस चुनौती से कैसे निबटा जाये तथा कदाचार मुक्त परीक्षा का […]

चाईबासा : 28 जून को झारखंड सचिवालय सहायक की परीक्षा आयोजित होनी है. इस परीक्षा का आदिवासी-मूलवासी संगठन ने विरोध किया है. इस दिन प्रदर्शन कर परीक्षा का बहिष्कार करने की घोषणा की है.
इस प्रदर्शन के बीच परीक्षा का संचालन कड़ी चुनौती होगी. इस चुनौती से कैसे निबटा जाये तथा कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन कैसे हो, इसे लेकर समाहरणालय सभागार में डीसी अबुबक्कर सिद्दीख पी ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की. प्रदर्शनकारियों को 28 जून को क्या-क्या मूवमेंट रहेगा, इसकी जानकारी एकत्र करने का काम पुलिस को दिया गया. प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शन पर रोक नहीं रहेगी. लेकिन, परीक्षा केंद्रों के आसपास से आने-जाने की मनाही रहेगी. परीक्षा केंद्रों के पास किसी भी तरह की गैर वांछित गतिविधि करने पर पुलिस कड़ाई से निबटेगी.
इसके साथ ही कदाचार मुक्त परीक्षा पर विस्तृत जानकारी सभी सेंटर मजिस्ट्रेटों को दी गयी. किसी भी स्तर से परीक्षा में कदाचार नहीं होने की हिदायत दी. परीक्षा के लिए कुल 14 सेंटर बनाये गये हैं. इस परीक्षा में कुल 5500 परीक्षार्थी भाग लेंगे. मौके पर सदर एसडीओ राकेश दूबे तथा विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >