क्योंझर : धरना स्थल पर पहुंचे वित्त मंत्री ने मानी सभी मांगें

बड़बिल : आखिरकार राज्य सरकार को क्योंझर जिलावासियों की मांगों के आगे झुकना ही पडा. बुधवार को क्योंझर स्थित जिलापाल कार्यालय निकट दो माह से धरना पर बैठे जिलावासियों के समक्ष वित्त मंत्री प्रदीप कुमार आमत पहुंचे. आमत ठीक 12.30 बजे स्थल पर बैठे और मंच पर लोगों के बीच बैठ गये. क्रि यानुष्ठान कमिटी […]

बड़बिल : आखिरकार राज्य सरकार को क्योंझर जिलावासियों की मांगों के आगे झुकना ही पडा. बुधवार को क्योंझर स्थित जिलापाल कार्यालय निकट दो माह से धरना पर बैठे जिलावासियों के समक्ष वित्त मंत्री प्रदीप कुमार आमत पहुंचे. आमत ठीक 12.30 बजे स्थल पर बैठे और मंच पर लोगों के बीच बैठ गये.
क्रि यानुष्ठान कमिटी ने वित्त मंत्री का स्वागत किया. मंच पर मंत्री के साथ पटना विधायक हुर्शिकेस नायक तथा तेलकुई विधायक बेद्व्यास नायक भी उपस्थित थे. वित्त मंत्री ने आंदोलन के मंच से ही जिला के लोगों की पांच मांगों को मानने की अधिकारिक घोषणा की. मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को सभी मांगों पर सिफारिश कर मांगों पर अम्लीजामा पहनाया जायेगा.
मांग पूरा करने की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गयी है. जिलाभर के लगभग तीन हज़ार लोग इस पल का गवाह बने. क्योंझर जिला के विकास के लिए गठित क्रियानुष्ठान कमेटी में राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक संगठन, एसोसिएसन, बुद्धिजीवि कॉलेज तथा तकनीकी संस्थान के प्रतिनिधि शामिल थे.
आंदोलन के क्रम में आर्थिक नाकेबंदी से लेकर धरना तक किया गया. इस क्रम में रेल व सड़क मार्ग जाम कर लोगों ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद सरकार ने प्रदर्शनकारियों की पांच मांगों को मानने पर सहमति जतायी. इन मांगों में जिला में कॉलेज, सड़क संपर्क व विकास से जुड़े अन्य कार्य कराने की मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >