दो बाइक में टक्कर एक व्यक्ति की मौत

मनोहरपुर : मनोहरपुर-कोलेबिरा सड़क मार्ग पर बानो थाना अंतर्गत साहूबेड़ा में हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये हैं. जानकारी के मुताबिक हाटिंगहोड़े गांव निवासी मो नसीर (42) अपनी सात वर्षीय बेटी पम्मी वासमीन के साथ मनोहरपुर से हाटिंगहोड़े बाइक से जा रहे थे. साहूबेड़ा गांव के […]

मनोहरपुर : मनोहरपुर-कोलेबिरा सड़क मार्ग पर बानो थाना अंतर्गत साहूबेड़ा में हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये हैं. जानकारी के मुताबिक हाटिंगहोड़े गांव निवासी मो नसीर (42) अपनी सात वर्षीय बेटी पम्मी वासमीन के साथ मनोहरपुर से हाटिंगहोड़े बाइक से जा रहे थे.
साहूबेड़ा गांव के समीप से सामने से तीव्र गति से अनियंत्रित अज्ञात मोटरसाइकिल से इनकी टक्कर हो गयी. घटना दोपहर की बतायी जा रही है.उक्त दुर्घटना में अज्ञात मोटरसाइकिल चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई,जबकि पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मनोहरपुर सीएचसी लाया गया.जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद राउरकेला रेफर कर दिया है. इस संदर्भ में मनोहरपुर थाने में एक मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >