ट्रेन की चपेट में आने से मवेशी की मौत, रूकी ट्रेन

चक्रधरपुर : लोटापहाड़-सोनुवा के बीच गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गयी. इससे ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रूकी रही. इंजन से मांसपेशी को निकालने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिये रवाना किया गया. बताया जाता है कि मवेशी ट्रेन के इंजन के चपेट में आते ही […]

चक्रधरपुर : लोटापहाड़-सोनुवा के बीच गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गयी. इससे ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रूकी रही. इंजन से मांसपेशी को निकालने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिये रवाना किया गया. बताया जाता है कि मवेशी ट्रेन के इंजन के चपेट में आते ही इंजन ने काम करना बंद कर दिया. इंजन के अंदर मवेशी की मांसपेशी चले जाने से इंजन जाम हो गया. इसकी सूचना चक्रधरपुर को मिलते ही घटना स्थल जाकर रेलकर्मियों ने इंजन को दुरुस्त किया.
मालूम रहे कि हाल के दिनों में मवेशी मालिक व चरवाहे अपने मवेशियों को रेलभूमी में चरने के लिए खुला छोड़ दे रहे हैं. जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है. रेल परिचालन पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ता है क्योंकि मवेशी के गाड़ी के नीचे आने पर गाड़ी पटरी से उतरने समेत बड़ी दुर्घटनाओं की संभावना होती है. इससे यात्रियों की संरक्षा को भी खतरा है और इसका परिणाम रेल यातायात में अवरोध व रेल संपत्ति की हानी आदि होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >