गला दबा कर की हत्या : पिता

मनीष की मौत : आत्महत्या का मामला हत्या में तब्दील, पांच पर प्राथमिकी चाईबासा : डीएवी स्कूल चाईबासा के 12वीं कॉमर्स के छात्र मनीष गुप्ता उर्फ गोलू की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. गोलू के पिता तपन कुमार गुप्ता की लिखित शिकायत पर सदर पुलिस ने आत्महत्या के मामले को हत्या […]

मनीष की मौत : आत्महत्या का मामला हत्या में तब्दील, पांच पर प्राथमिकी
चाईबासा : डीएवी स्कूल चाईबासा के 12वीं कॉमर्स के छात्र मनीष गुप्ता उर्फ गोलू की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. गोलू के पिता तपन कुमार गुप्ता की लिखित शिकायत पर सदर पुलिस ने आत्महत्या के मामले को हत्या में तब्दील करते हुए जांच शुरू कर दी है.
गोलू के मामा संजय गुप्ता व मनोज गुप्ता, मामी उषा गुप्ता व जीमी देवी तथा मौसी पुतुल कुमारी के खिलाफ सदर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गोलू के पिता ने अपनी शिकायत में बेटे की हत्या गला दबाकर किये जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने हत्या के लिए सभी पांच आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया है. उनके मुताबिक इन लोगों की प्रताड़ना के कारण ही गोलू लंबे समय से अवसाद (डिप्रेशन) में था. इसके बाद उसकी मौत की खबर उन्हें मिली, उनके पुत्र की हत्या गला दबाकर की गयी है. पिता की शिकायत पर पुलिस नये सिरे से मामले की जांच कर रही है.
शव पहुंचने पर एनएच जाम करने का प्रयास
गोलू का शव अंतिम संस्कार के लिये आज सुबह तमाड़ थाना अंतर्गत सरजमहातु ले जाया गया. शव के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश था. आक्रोशित ग्रामीण एनएच जाम करने की तैयारी में थे. हालांकि बाद में घरवालों के समझाने पर ग्रामीणों शांत हुए. वहीं दोनों मामा अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव नहीं गये. बताया जा रहा है कि गोलू की मौत के मामले में दोनों मामा आरोपित है. उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी थी, जिसकेकारण चाईबासा से सरजमहातु के लिए निकलने के बावजूद दोपहर तक दोनों गांव नहीं पहुंचे थे.
भाजपा नेता के घर से कंपनी प्रदत्त लैपटॉप व डोंगल चोरी
चाईबासा : भाजपा नेता हेमंत केसरी के घर से लैपटॉप व इंटरनेट का डोंगल चोरी हो गया है. हेमंत केसरी ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी है. शिकायत में बताया गया है कि 9 फरवरी को उनकी बेटी ड्य़ूटी में योगदान देने के लिये भुवनेश्वर जा रही थी. सामान पैक करते समय उसने पाया कि उसका लैपटॉप व डोंगल चोरी हो गयी है. दोनों सामान उसकी कंपनी मोनडलीज इंडिया फूडस प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई से दिये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >