मैजिक ने बाइक को मारी टक्कर चार घायल

चाईबासा : बड़ी बाजार डाउन में मंगलवार की देर शाम साढ़े 6 बजे के करीब चक्रधरपुर जा रही टाटा मैजिक की चपेट में आकर चार लोग घायल हो गये. घायलों में बाइक सवार आइता निवासी विकास सामड(26) व बड़ी बाजार मसजिद गली निवासी रहगीर अली शेख(35) शामिल है. दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला व […]

चाईबासा : बड़ी बाजार डाउन में मंगलवार की देर शाम साढ़े 6 बजे के करीब चक्रधरपुर जा रही टाटा मैजिक की चपेट में आकर चार लोग घायल हो गये. घायलों में बाइक सवार आइता निवासी विकास सामड(26) व बड़ी बाजार मसजिद गली निवासी रहगीर अली शेख(35) शामिल है. दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला व बच्चे को मामूली चोट आयी है.
चाईबासा से चक्रधरपुर जा रही तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बड़ी बाजार में सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारते हुए राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया. हालांकि पुलिस ने जाम हटाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है जबकि मैजिक चालक गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >