चाईबासा : मंझारी थाना अंतर्गत जागीउला गांव में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गयी है. पुलिस ने दुष्कर्म व हत्या के आरोपी सूरा आल्डा को गिरफ्तार कर लिया है.
थाना प्रभारी रामाशीष राम ने बताया कि पिछली रात गांव में मागे पर्व को लेकर नाच-गान का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान सुबह तीन बजे के करीब गांव का शादीशुदा युवक सूरा अल्डा कार्यक्रम स्थल के पास खेल रही सुनीता अल्डा(9) को अपने साथ बहाल फुसलाकर रंझूबुडू पहाड़ी पर ले गया था. यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद मामले को छुपाने के लिये पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या कर दी. बच्ची के लापता होने पर घरवालों ने उसकी खोज शुरू की तो उसका शव पहाड़ के ऊपर से बरामद किया गया. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को जब्त कर मामले की जांचशुरू की.
अचानक गांव में पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी सूरा भागने लगा. शक के आधार पर उसे पकड़ा गया. कड़ाई से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसने मामला को छुपाने के लिए उसकी हत्या कर दी है.
