चाईबासा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रोरो एरिया से कांबिंग के दौरान पीएलएफआइ के एक नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली पिछले दिनों माइंस अधिकारियों समेत चार लोगों के अपहरण में शामिल रहा है.
हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. सूत्रों ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार दो नक्सलियों की निशानदेही पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया. इसी अभियान के तहत यह नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ा.
