गोइलकेरा : बकाया व अवैध कनेक्शन रोकने के लिए विद्युत विभाग ने गोइलकेरा बाजार क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया. छापामारी में विद्युत कनीय अभियंता शंकर सवैंया शामिल थे. बाजार क्षेत्र में नंद लाल साव तथा कृष्णा प्रसाद चौरसिया पर मामला दर्ज किया गया.
नंद लाल साव पर 18 हजार 857 रुपये एवं पांच हजार रुपये जुर्माना के साथ तथा कृष्णा प्रसाद चौरसिया पर पांच हजार रुपये जुर्माना के साथ मामला दर्ज किया गया. छापामारी में अनिल कुमार, कृष्णा हेंब्रम,गंगाराम पुर्ति, थॉमस चांपिया आदि मौजूद थे.
