माओवादियों ने जारी किया फरमान,कहा जनअदालत में भाजपा नेताओं को देंगे सजा

माओवादियों के नाम पर भाजपा नेताओं पर लेवी मांगने का है आरोप चक्रधरपुर : माओवादियों ने दो भाजपा नेता समेत पांच लोगों के खिलाफ जन अदालत लगा कर सजा का फरमान जारी किया है. सबों पर फर्जी माओवादी बन कर लेवी मांगने का आरोप लगाया है. माओवादी संगठन की ओर से प्रेस बयान जारी कर […]

माओवादियों के नाम पर भाजपा नेताओं पर लेवी मांगने का है आरोप
चक्रधरपुर : माओवादियों ने दो भाजपा नेता समेत पांच लोगों के खिलाफ जन अदालत लगा कर सजा का फरमान जारी किया है. सबों पर फर्जी माओवादी बन कर लेवी मांगने का आरोप लगाया है. माओवादी संगठन की ओर से प्रेस बयान जारी कर उक्त जानकारी दी है.
जानकारी के मुताबिक भाकपा माओवादी के पश्चिमी सिंहभूम पोड़ाहाट सब जोनल कमेटी के शंकर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर माओवादियों के नाम पर लेवी मांगने वालों को जन अदालत में सजा देने की बातें कही है. प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया है कि चक्रधरपुर से गोईलकेरा तक सड़क निर्माण में साउथ इस्ट कंस्ट्क्शन कंपनी से गुंडा गिरोह द्वारा माओवादी सुरेश व जीवन का मेन कैडर बता कर लेवी की मांग की जा रही है. लेवी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. इस सड़क निर्माण के बारे पार्टी को जानकारी ही नहीं थी. लेवी मांगने वाले गुंडा गिरोह को चिह्न्ति किया गया है.
जिसे जनअदालत में सजा दी जायेगी. पत्र में लेवी को माओवादी पार्टी के कार्यकर्ता के विकास करने के लिए दीर्घकालीन लघु युद्ध जारी रखने के लिए ठेकेदारों से मांगा जाना बताया गया है. जिसे बंद करने के लिए अर्ध सैनिक बल लगाया जाता है. बयान में एक मोबाइल नंबर 7542928356 से गिरोह द्वारा लेवी की मांग कर जान मारने की धमकी दी गयी है. लेवी मांगने वालों में भाजपा नेता बिश्रम मुंडा, कृष्णा मुखी, अंशु साहु, संजय तिवारी व परदेशी लाल मुंडा का नाम जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >