वांटेड नक्सली गिरफ्तार

पांच साल से फरार था प्रसाद जी दस्ते का बम एक्सपर्ट वरूण चाईबासा : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से भगोड़ा घोषित बम एक्सपर्ट नक्सली वरूण उर्फ अरूण उर्फ पोलुस टोपनो पश्चिम सिंहभूम पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. पौलुस को गुप्त सूचना पर सोनुवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. गुदड़ी प्रखंड के जरातेना […]

पांच साल से फरार था प्रसाद जी दस्ते का बम एक्सपर्ट वरूण
चाईबासा : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से भगोड़ा घोषित बम एक्सपर्ट नक्सली वरूण उर्फ अरूण उर्फ पोलुस टोपनो पश्चिम सिंहभूम पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. पौलुस को गुप्त सूचना पर सोनुवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है.
गुदड़ी प्रखंड के जरातेना निवासी वरूण के खिलाफ जिले के पांच थानों में 9 मामले दर्ज है. हालांकि सभी मामले 2010 से पहले के है. प्रसाद जी के दस्ते का सक्रिय सदस्य तथा बम एक्सपर्ट वरूण 2010 में पार्टी छोड़ चुका था. जिसके बाद से वह भारत के विभिन्न हिस्सों में रहकर काम करता रहा.
पिछले दिनों वह चेन्नई से काम कर अपने घर लौटा था. पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया.
नक्सली संगठन ने किया था फरार घोषित
नक्सली संगठन में सक्रिय रुप से काम के दौरान अचानक वरूण ने संगठन को छोड़ दिया था. जिसके बाद से उसकी कोई खोज खबर नहीं थी. जिसके कारण भाकपा माओवादी संगठन की ओर से उसे फरार घोषित किया गया था. लेकिन प्रदेश छोड़कर दूसरे राज्य में छुप कर काम करने के कारण उसे कोई खोज नहीं पाया था.
जेएलटी के दो सदस्यों की हत्या में था शामिल
सोनुवा थाना क्षेत्र के लोजों गांव में 2010 को हुई दो जेएलटी उग्रवादियों की हत्याओं में वरूण की संलिप्तता थी. इसके अलावा पनसुआ गेस्ट हाउस को उड़ाने, कुदीपी सैदवा के बीच पुलिया में बम लगाने, लोढ़ाई-डुरा मार्ग पर बम लगाने तथा पुलिस के साथ मारपीट समेत विभिन्न मामले उसके खिलाफ दर्ज है.
पुलिस के मुताबिक सोनुवा थ़ाने में पांच तथा गोईलकेरा, बंदगांव,टेबो व मनोहरपुर में एक-एक मामले दर्ज है. वर्तमान में वरूण किसी दूसरे राज्य में रहकर काम कर रहा था.
मोस्ट वांटेड नक्सली वरूण को पुलिस 2010 से तलाश रही थी. संगठन छोड़कर वह काम करने दूसरे राज्य चला गया था. उसके लौटने पर सूचना पर सोनुवा से पकड़ा गया.
नरेंद्र सिंह, एसपी, पश्चिम सिंहभूम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >