पत्थर से सिर कूच कर पकौड़ी विक्रेता की हत्या

नोवामुंडी : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकना गांव में लोडिंग प्वाइंट के समीप कचौड़ी बेचनेवाले मोहन गौड़ (35) की पत्थर से सिर कूच कर हत्या कर दी गयी. घटना रविवार रात की है. मृतक युवक बड़ाजामदा के फुटबॉल मैदान एरिया का रहनेवाला था. इस मामले में पत्नी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का […]

नोवामुंडी : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकना गांव में लोडिंग प्वाइंट के समीप कचौड़ी बेचनेवाले मोहन गौड़ (35) की पत्थर से सिर कूच कर हत्या कर दी गयी. घटना रविवार रात की है.
मृतक युवक बड़ाजामदा के फुटबॉल मैदान एरिया का रहनेवाला था. इस मामले में पत्नी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. बड़ाजामदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि मोहन गौड़ बड़ाजामदा रेलवे क्रॉसिंग के पास कचौड़ी-चाय बेच कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था.
इससे स्थानीय दुकानदारों के बीच उसकी प्रतिस्पर्धा थी. इसके बाद वह बोकना गांव के समीप यूएम लोडिंग प्लांट के आसपास पकौड़ी बेचने लगा था. वहां भी दुकानदारों ने विरोध किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >