बिना नक्शा खादी ग्रामोद्योग की दुकान निर्माण पर लगी रोक

चाईबासा : सदर थाना के पास स्थिति खादी ग्रामोद्योग के दुकान निर्माण कार्य पर नगर पर्षद की ओर से रोक लगा दी गयी है. नक्शा पास करवाकर भवन निर्माण कार्य नहीं किये जाने के कारण ये रोक लगी है. इस संबंध में शनिवार को ही दुकान प्रबंधन को नक्शा पास करवाकर निर्माण करवाने का आदेश […]

चाईबासा : सदर थाना के पास स्थिति खादी ग्रामोद्योग के दुकान निर्माण कार्य पर नगर पर्षद की ओर से रोक लगा दी गयी है. नक्शा पास करवाकर भवन निर्माण कार्य नहीं किये जाने के कारण ये रोक लगी है.
इस संबंध में शनिवार को ही दुकान प्रबंधन को नक्शा पास करवाकर निर्माण करवाने का आदेश दिया गया. रविवार को फिर से काम शुरू कर दिया गया था. इसकी जानकारी मिलने पर नगर पर्षद के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने मौके पर पहुंच कर कार्य को बंद करा दिया. इस संबंध में बताया गया कि नक्शा पास कराने के बाद ही कार्य शुरू करने का फिर से आदेश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >