रेलवे क्षेत्र के 70 घरों की जांच, 50 में मिला हीटर

ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से परेशान रेलवे टीम ने की औचक जांच डांगोवापोसी : डांगुवापोसी रेलवे कॉलोनी में बिजली विभाग की औचक जांच में पचास हीटर जब्त किया है. बिजली अधिकारियों ने लगभग 70 घरों में औचक जांच की. कालोनी के ट्रांसफॉर्मर के ओवरलोड होने और उसमें बार-बार आग लगने की घटना के बाद यह […]

ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से परेशान रेलवे टीम ने की औचक जांच
डांगोवापोसी : डांगुवापोसी रेलवे कॉलोनी में बिजली विभाग की औचक जांच में पचास हीटर जब्त किया है. बिजली अधिकारियों ने लगभग 70 घरों में औचक जांच की.
कालोनी के ट्रांसफॉर्मर के ओवरलोड होने और उसमें बार-बार आग लगने की घटना के बाद यह जांच की गयी. जांच में रेलवे के विद्युत फोरमैन संजीत सिंह तथा आरपीएफ के एसआइ संदीप कुमार के अलावा टीम शामिल थी.
फोरमैन संजीत कुमार सिंह ने बताया कि हीटर जलाने से ट्रांसफॉर्मर पर क्षमता से अधिक लोड पड़ रहा है. इस कारण ट्रांसफॉर्मर में बार-बार आग लग जा रही है.
उन्होंने कहा कि अब माह में एक दिन कॉलोनियों में औचक जांच कर अवैध रूप से इस्तेमाल किये जा रहे हीटर व लोड को पकड़ा जायेगा. रेलवे कालोनियों के क्वार्टर में स्वीकृत लोड से अधिक भार का इस्तेमाल करने और बिजली की चोरी के कारण अक्सर ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ जाता है. इसके कारण ट्रांसफॉर्मर के बुश जलने की घटनाएं होती है. कई बार ट्रांसफॉर्मर तक जल जाता है जिससे रेलवे को क्षति होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >