रैन बसेरा से हटेगा अवैध कब्जा

चाईबासा : चाईबासा शहर में बने सभी रैन बसेरा को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश सदर अनुमंडल पदाधिकारी असीम किसपोट्टा ने मंगलवार को दिया है. नदी नीचे तथा मंगलाहाट जाने वाले रास्ते के साथ अन्य सभी मंगलाहाट को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त करने का सीओ को आदेश दिया गया है. संबंधित थाना से सहयोग लेकर स्थल […]

चाईबासा : चाईबासा शहर में बने सभी रैन बसेरा को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश सदर अनुमंडल पदाधिकारी असीम किसपोट्टा ने मंगलवार को दिया है.
नदी नीचे तथा मंगलाहाट जाने वाले रास्ते के साथ अन्य सभी मंगलाहाट को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त करने का सीओ को आदेश दिया गया है. संबंधित थाना से सहयोग लेकर स्थल को खाली कराने को कहा गया है.
ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरा को शेल्टर बनाने तथा इसमें अलाव की व्यवस्था करने के मकसद से यह आदेश जारी किया गया है. प्रशासन की ओर से रिक्शा चालकों तथा फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को रैन बसेरा में आश्रय देने की योजना है. मुख्य सचिव के आदेश के बाद ठंड से बचाव के लिए आनन-फानन में लोगों को राहत देने की योजना पर अमल शुरू कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >