जैंतगढ़ : जैंतगढ़ हाट परिसर मे गुरु वार रात ठंड से छह माह के एक बच्चे की मौत हो गयी. दलपोसी गांव की रीता मुंडा अपने पति कांटे मुंडा की मौत के बाद अपने दो बच्चों के साथ जैंतगढ़ हाट परिसर स्थित एक मार्केट शेड में किसी तरह अपना जीवन बसर कर रही थी.
वह होटलों और घरों मे पानी भर कर किसी प्रकार अपना और अपने दो बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी. उसके पास गरम कपड़े नहीं थे. न ठंड में ओढ़ने-बिछाने के लिए कंबल और बिस्तर. आखिरकार गुरुवार को कड़ाके की ठंड ने उसके मासूम बेटे की जान ले ली. जिले में ठंड से मरने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले आनंदपुर की पुष्पा सोय की ठंड से मौत हो चुकी है.
