चाईबासा में 14.2 एमएम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

चाईबासा में शाम को आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई. इससे मौसम सुहाना हो गया है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.

चाईबासा : चाईबासा में गुरुवार को शाम चार बजे से आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई. इससे मौसम सुहाना हो गया है. वहीं, 14.2 मिलीमीटर बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, बारिश होने पर तापमान में गिरावट आयी है. दिन में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा. लोगों ने बताया कि बारिश होने पर बीते दिनों लगातार 40 से पार रहे तापमान से राहत मिली है. मालूम हो कि सुबह आसमान में बादल छाये रहे. दोपहर में धूप खिली. वहीं, बारिश होने से किसानों में खुशी देखी जा रही है. किसान खेत में हल जोतने के लिए खुश हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >