सदर अस्पताल के 94 ठेका कर्मियों को 11 महीने से नहीं मिला मानदेय, 3 दिनों में नहीं मिला तो सड़क पर

चाईबासा : ठेका कर्मचारियों ने सीएस से मिलकर रखीं समस्याएं सीएस ने तीन दिनों का समय मांगा चाईबासा :चाईबासा सदर अस्पताल के ठेका कर्मियों ने 7 से 11 माह का बकाया मानदेय भुगतान की मांग पर बुधवार को सिविल सर्जन से मुलाकात की. ठेका कर्मियों ने संयुक्त हस्ताक्षर कर मांगपत्र सौंपा. कर्मियों ने बताया कि […]

चाईबासा : ठेका कर्मचारियों ने सीएस से मिलकर रखीं समस्याएं

सीएस ने तीन दिनों का समय मांगा
चाईबासा :चाईबासा सदर अस्पताल के ठेका कर्मियों ने 7 से 11 माह का बकाया मानदेय भुगतान की मांग पर बुधवार को सिविल सर्जन से मुलाकात की. ठेका कर्मियों ने संयुक्त हस्ताक्षर कर मांगपत्र सौंपा. कर्मियों ने बताया कि कुछ कर्मियों का 7 माह और कुछ का 10 व 11 महीने का मानदेय बकाया है. हम बच्चों की फीस नहीं दे पा रहे हैं.
दुकानदारने उधार देना बंद कर दिया है. पैसे के अभाव में बीमार बच्चों का इलाज सही से नहीं कर पा रहे हैं. तीन दिनों में बकाया मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो, बाल-बच्चों के साथ थाली-कटोरा लेकर सड़क पर उतरेंगे. सदर अस्पताल में करीब 94 ठेका कर्मचारी हैं. अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर ड्रेसर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, डाटा इंट्री ऑपरेटर, सफाई कर्मी व अन्य शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >