सीट कटौती पर विवाद

प्राचार्य को शो-कॉज चाईबासा : 80 सीट पर 40 बच्चों के नामांकन के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने के मामले में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य से उपायुक्त ने स्पष्टीकरण मांगा है. प्राचार्य ने विद्यालय में पर्याप्त भवन नहीं होने का हवाला देते हुए निर्धारित 80 सीट पर 40 छात्र-छात्राओं के नामांकन करने का प्रस्ताव […]

प्राचार्य को शो-कॉज

चाईबासा : 80 सीट पर 40 बच्चों के नामांकन के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने के मामले में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य से उपायुक्त ने स्पष्टीकरण मांगा है. प्राचार्य ने विद्यालय में पर्याप्त भवन नहीं होने का हवाला देते हुए निर्धारित 80 सीट पर 40 छात्र-छात्राओं के नामांकन करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था. प्राचार्य के इस प्रस्ताव पर सरकार ने मुहर लगा दी व 40 छात्र-छात्राओं का परिणाम ही घोषित किया.

कोटा कम होने से जिला के 40 छात्र-छात्राएं नामांकन से वंचित रह गये. इस पूरी कार्रवाई की प्राचार्य ने उपायुक्त को कोई जानकारी नहीं दी ,जबकि उपायुक्त विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष होते हैं. प्रभात खबर ने 11 जुलाई के अंक में 80 सीटों पर 40 का नामांकन शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था. रिपोर्ट पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है.

जमीन विवाद सुलझाने की पहल

झींकपानी के बिष्टुमपुर में स्थित नवोदय विद्यालय के कंस्ट्रक्शन का काम वर्ष 2007 से ही चल रहा है. जिसे 2011 में समाप्त हो जाना था. पर, गांव वाले के साथ जमीनी विवाद के कारण भवन निर्माण का कार्य रुका हुआ है. उपायुक्त ने जमीन विवाद सुलझाने का अपर उपायुक्त को आदेश दिया है.

सीट कम करने पर भड़के जनप्रतिनिधि

चाईबासा. नवोदय विद्यालय में निर्धारित 80 सीट पर 40 छात्र-छात्राओं का नामांकन पर नाराजगी जताते हुए पूर्व सांसद बागुन सुंब्रुई, पूर्व बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ चाम्पिया, धनश्याम गागराई, तुरी सुंडी, लालजी राम तियू ने प्राचार्य से वार्ता की. प्राचार्य के जबाव से असंतुष्ट लोगों ने डीसे मिलकर उनका ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया. डीसी को बताया गया कि इससे आदिवासी व ओबीसी बच्चों को परेशानी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >