पहली सोमवारी : शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले

चाईबासा : सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में भक्त उमड़ पड़े. भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, जल, फल, फूल, धतूरा आदि चढ़ाकर शिव का अभिषेक किया. शहर के करनी मंदिर, बाबा मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, टुंगरी शिव मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना को भक्तों की कतार लगी रही. सुबह हुई झमाझम बारिश के […]

चाईबासा : सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में भक्त उमड़ पड़े. भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, जल, फल, फूल, धतूरा आदि चढ़ाकर शिव का अभिषेक किया. शहर के करनी मंदिर, बाबा मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, टुंगरी शिव मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना को भक्तों की कतार लगी रही. सुबह हुई झमाझम बारिश के बावजूद भक्त जल चढ़ाने शिवालयों में पहुंचे.

शिवालयों से लेकर गलियां हर-हर महादेव की जयकार से गूंज उठीं. रविवार रात से ही शिवालयों में कांवरियों का जत्था पहुंचने लगा था. मंदिरों में प्रवेश हेतु शिव भक्तों एवं कांवरियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गयी थी, ताकि शिवलिंग पर जलाभिषेक का सभी को मौका मिले. विभिन्न स्थानों पर कांवरियों के विश्रम के लिए भी विभिन्न संस्थाओं की ओर से सेवा शिविर लगाये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >