दुरंतो की चपेट में आया युवक, मौत

मनोहरपुर : जल्दबाजी में बंद रेल क्रॉसिंग पार करना युवक को महंगा पड़ा. चक्रधरपुर रेल मंडल के मनोहरपुर लेबल क्रॉसिंग (नंबर 193) पर दुरंतो की टक्कर से पुरानापानी के सुनील बोदरा (35) की जान चली गयी. मंगलवार की दोपहर 3.15 बजे डाउन लाइन पर दुरंतो के आने को लेकर फाटक बंद थी. इसी दौरान बाजार […]

मनोहरपुर : जल्दबाजी में बंद रेल क्रॉसिंग पार करना युवक को महंगा पड़ा. चक्रधरपुर रेल मंडल के मनोहरपुर लेबल क्रॉसिंग (नंबर 193) पर दुरंतो की टक्कर से पुरानापानी के सुनील बोदरा (35) की जान चली गयी. मंगलवार की दोपहर 3.15 बजे डाउन लाइन पर दुरंतो के आने को लेकर फाटक बंद थी. इसी दौरान बाजार की ओर जाने के लिए युवक अपनी साइकिल लेकर बंद फाटक के नीचे से पार करने लगा, तभी तीव्र गति से दुरंतो आ गयी. वह जैसे ही ट्रैक के पास पहुंचा, दुरंतो उसकी साइकिल के अगले पहिये सेटकरा गयी.

इससे साइकिल समेत युवक 20 फीट दूर अप लाइन (पोल 373/21 23) के पास जा गिरा. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. उसकी साइकिल ट्रैक के बीचोंबीच जा गिरी. घटना के बाद गेट पर तैनात पोर्टर ने इसकी सूचना मनोहरपुर स्टेशन समेत आरपीएफ व जीआरपी को दी.

कोलेबिरा हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग पर क्रॉसिंग, अधिकांश समय फाटक बंद : मनोहरपुर लेबल क्रॉसिंग पर आये दिन दुर्घटनाएं होती हैं. स्थानीय लोगों द्वारा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज या अंडरब्रिज बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक पहल नहीं हुई है. यह लेबल क्रॉसिंग कोलेबिरा हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग पर है, जहां से हर दिन हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं. क्रॉसिंग हावड़ा झारसुगुड़ा मेन लाइन पर है. इस व्यस्त लाइन पर पैसेंजर, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट समेत कई मालगाड़ियों का परिचालन होता है. इसके अलावा सेल की लौह अयस्क साइडिंग के लिए भी मालगाड़ियों का परिचालन होता है. इस कारण क्रॉसिंग पर अधिकांश समय फाटक को बंद रखा जाता है. इससे लोगों में नाराजगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >