106 साल की पुष्पलता पाल करेंगी वोट

चाईबासा : करीब 300 साल पूर्व बंगाल के वर्धमान जिले से चाईबासा आकर बसे पाल परिवार की बुजुर्ग पुष्पलता पाल 106 साल की उम्र में मतदान को लेकर उत्साहित हैं. वह 12 मई को सिंहभूम संसदीय सीट पर अपना मताधिकार का प्रयोग करेगी. लोकतंत्र में दृढ़ विश्वास रखने वाली पुप्षलता चाहती हैं कि कोई भी […]

चाईबासा : करीब 300 साल पूर्व बंगाल के वर्धमान जिले से चाईबासा आकर बसे पाल परिवार की बुजुर्ग पुष्पलता पाल 106 साल की उम्र में मतदान को लेकर उत्साहित हैं. वह 12 मई को सिंहभूम संसदीय सीट पर अपना मताधिकार का प्रयोग करेगी. लोकतंत्र में दृढ़ विश्वास रखने वाली पुप्षलता चाहती हैं कि कोई भी मतदाता मतदान का मौका न गंवाएं.

पुष्पलता पाल स्वतंत्र भारत की पहली लोकसभा में वोट देने वाले नागरिकों में शामिल है. 1951 से वह चाईबासा में मतदान करती आ रही है. 1951 के बाद से प्रत्येक चुनाव (लोकसभा, विधानसभा या नगर परिषद) में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है.

इस बार लोकसभा चुनाव में वे मतदान करने को लेकर काफी उत्साहित हैं. वह यूरोपियन क्वार्टर स्थित गवर्मेंट गर्ल्स स्कूल स्थित मतदान केंद्र में सबसे पहले वोट डालने की इच्छुक है. उन्होंने बताया कि वह अपने बूथ में मतदान करने के लिए सुबह साढ़े 6 बजे तक पहुंच जायेंगी, ताकि वह अपने बूथ पर पहला मतदान कर सकूं. उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि एक सशक्त सरकार के लिए मतदान जरूर करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >