चाईबासा के बंदगांव पोस्ट पर बोलेरो कार से 11 लाख रुपये जब्त

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के बंदगांव चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो कार से 11 लाख रुपये बरामद हुए हैं. बोलेरो में सवार दो लोगों से आयकर अधिकारी व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पूछताछ की. दोनों खुद को व्यवसायी बताया. उनका कहना था कि रांची के एक व्यवसायी को पेमेंट करने के […]

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के बंदगांव चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो कार से 11 लाख रुपये बरामद हुए हैं. बोलेरो में सवार दो लोगों से आयकर अधिकारी व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पूछताछ की. दोनों खुद को व्यवसायी बताया. उनका कहना था कि रांची के एक व्यवसायी को पेमेंट करने के लिए रुपये ले जा रहे थे.

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे राज्य में वाहनों की सघन जांच की जा रही है. इसी क्रम में पिछले दिनों रांची के नामकुम में लोहरदगा के एक निलंबित माइनिंग ऑफिसर की कार से 55 लाख रुपये बरामद हुए थे. माइनिंग ऑफिसर के साथ दो महिलाओं को भी पुलिस ने पकड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >