80 सीट पर होंगे 40 नामांकन

चाईबासा : जवाहर नवोदय विद्यालय चाईबासा में सरकार ने 80 छात्र-छात्राओं के नामांकन का कोटा निर्धारित किया है. पर, इस साल नवोदय विद्यालय में 40 छात्र-छात्राओं का ही नामांकन होगा. बुधवार को जारी प्रवेश परीक्षा के परिणाम में भी 40 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट ही जारी किया गया है. 80 छात्र-छात्राओं को रखने के लिए भवन […]

चाईबासा : जवाहर नवोदय विद्यालय चाईबासा में सरकार ने 80 छात्र-छात्राओं के नामांकन का कोटा निर्धारित किया है. पर, इस साल नवोदय विद्यालय में 40 छात्र-छात्राओं का ही नामांकन होगा. बुधवार को जारी प्रवेश परीक्षा के परिणाम में भी 40 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट ही जारी किया गया है. 80 छात्र-छात्राओं को रखने के लिए भवन की कमी का हवाला देते हुए विद्यालय ने सरकार को 40 छात्र-छात्राओं के नामांकन नामांकन का ही प्रस्ताव भेजा था.

विद्यालय के प्रस्ताव पर अमल करते हुए सरकार ने भी 40 छात्र-छात्राओं के नामांकन प्रस्ताव पर मुहर लगा दी. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 और 2013 में भी भवन की कमी थी, पर इन दोनों साल में निर्धारित कोटा के अनुसार 80-80 छात्र-छात्राओं का नामांकन नवोदय विद्यालय में हुआ है.

झींकपानी के बिष्टुमपुर में स्थापित इस नवोदय विद्यालय के भवन निर्माण का वर्ष 2007 में शुरू हुआ था. लेकिन निर्माण बीच में ही जमीन विवाद में

फंस गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >