छह शिक्षक सेवामुक्त पांच पर कार्रवाई तय

स्कूलों से गायब मिले शिक्षक चाईबासा : सारंडा क्षेत्र के पांच स्कूलों से गायब रहने वाले छह पारा शिक्षकों को उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीक पी ने सेवामुक्त करने का आदेश दिया है. वहीं पांच स्कूलों के पांच नियमित शिक्षकों का वेतन बंद कर प्रपत्र क गठित करने का आदेश भी दिया गया. यह आदेश उपायुक्त ने […]

स्कूलों से गायब मिले शिक्षक

चाईबासा : सारंडा क्षेत्र के पांच स्कूलों से गायब रहने वाले छह पारा शिक्षकों को उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीक पी ने सेवामुक्त करने का आदेश दिया है. वहीं पांच स्कूलों के पांच नियमित शिक्षकों का वेतन बंद कर प्रपत्र क गठित करने का आदेश भी दिया गया. यह आदेश उपायुक्त ने मनोहरपुर बीडीओ के जांच प्रतिवेदन पर दिया है. कार्रवाई के लिए अनुशंसित सभी शिक्षकों पर स्कूल से गायब रहने तथा मनमानी ढंग से स्कूल खोलने का आरोप है.

उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिकूंपांगा के शिक्षक अपनी मुखिया पत्नी का धौंस दिखाने तथा राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय नया गांव के शिक्षक सुरेंद्र नाथ पर पैसा निकासी के बाद भी स्कूल का निर्माण अधूरा छोड़ने का आरोप है. बीडीओ के स्कूलों के निरीक्षण के क्रम में इसका खुलासा हुआ था. प्रपत्र क के बाद बरखास्तगी की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >