बीएड की फीस में तीन हजार की कटौती होगी

कोल्हान विवि सिंडिकेट मीटिंग जमशेदपुर/चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने नये सत्र से बीएड की फीस अंतिम रूप से तय करने के साथ ही इसकी घोषणा कर दी है. विश्वविद्यालय में बुधवार को 23वीं सिंडिकेट मीटिंग हुई, जिसमें विचार-विमर्श करते हुए बीएड की प्रस्तावित फीस में 3000 रुपये की कटौती की गयी. इस तरह सामान्य व […]

कोल्हान विवि सिंडिकेट मीटिंग

जमशेदपुर/चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने नये सत्र से बीएड की फीस अंतिम रूप से तय करने के साथ ही इसकी घोषणा कर दी है. विश्वविद्यालय में बुधवार को 23वीं सिंडिकेट मीटिंग हुई, जिसमें विचार-विमर्श करते हुए बीएड की प्रस्तावित फीस में 3000 रुपये की कटौती की गयी. इस तरह सामान्य व ओबीसी उम्मीदवारों के लिए बीएड की फीस 40,000 रुपये और एससी-एसटी के लिए 32,000 रुपये निर्धारित की गयी है.

इससे पूर्व विश्वविद्यालय की फाइनांस कमेटी ने नये सत्र से सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए फीस में 15000 रुपये तक की वृद्धि करते हुए 43,000 और एससी-एसटी के लिए 35,000 रुपये करने का प्रस्ताव दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >