ट्रिपल मर्डर केस : पांच को आजीवन कारावास

चाईबासा : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोजोहातु में पांच साल पूर्व हुए तिहरे हत्याकांड में आज प्रथम एडीजे विजय शंकर शुक्ल की अदालत ने अहम फैसला सुनाया. मामले में गिरफ्तार मंगरू गागराई, देवेन सुरीन, जयपाल उर्फ सिंगराय सुरीन, मोरन सिंह गागराई व दामु सुरीन को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई. जबकि इस मामले […]

चाईबासा : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोजोहातु में पांच साल पूर्व हुए तिहरे हत्याकांड में आज प्रथम एडीजे विजय शंकर शुक्ल की अदालत ने अहम फैसला सुनाया. मामले में गिरफ्तार मंगरू गागराई, देवेन सुरीन, जयपाल उर्फ सिंगराय सुरीन, मोरन सिंह गागराई व दामु सुरीन को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई. जबकि इस मामले के 16 आरोपियों को साक्ष्य अभाव में रिहा कर दिया गया. सुनवाई के दौरान सजा पाने वाले पांचों अभियुक्तों के अलावा अन्य आरोपी भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >