क्योंझर जिले के दामोदर गौड़ी का मामला
तेलकुई स्वास्थ्य केंद्र ने प्राथमिक उपचार कर रेफर किया
बड़बिल : क्योंझर जिले के तेलकुई थानांतर्गत दामोदर गौड़ी गांव में मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे जमीन पर सो रही वृद्धा रांजी प्रधान (70) को सांप ने डंस लिया. वृद्धा को प्राथमिक उपचार के बाद सात घंटे में जिले के मुख्य अस्पताल लाया गया. वहां तीन घंटे बाद वृद्धा की मौत हो गयी.
पैर में जलन होने पर पति व बेटे को बताया : जानकारी के अनुसार भोग प्रधान की पत्नी रांजी रात में खाना खा कर सो रही थी. इसी दौरान पैर में सांप ने डंस लिया. पैर में जलन और अकबकी होने पर पति को जानकारी दी. बेटे ने मां के पैर को देखा तो खून निकल रहा था. गांव से टेंपो पर रात करीब 10 बजे तेलकुई स्वास्थ्य केंद्र ले गया. यहां डॉक्टरों ने कुछ इंजेक्शन और सेलाइन देकर क्योंझर रेफर कर दिया. वहां से करीब सात घंटे बाद सुबह चार बजे वृद्धा को मुख्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. यहां सुबह सात बजे महिला की मौत हो गयी.
