थाने के स्तर पर नेताओं की सूची तैयार, आज से शुरू होगी गिरफ्तारी

बंद के दौरान हिंसा व तोड़फोड़ न हो, इसके लिए प्रशासन सतर्क चाईबासा : पांच जुलाई को विपक्षी दलों का झारखंड बंद के दौरान हिंसा व तोड़फोड़ न हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने खास तैयारी की है. पुलिस ने थाने स्तर पर उन नेताओं की सूची तैयारी की है, जो बंदी का नेतृत्व कर सकते […]

बंद के दौरान हिंसा व तोड़फोड़ न हो, इसके लिए प्रशासन सतर्क

चाईबासा : पांच जुलाई को विपक्षी दलों का झारखंड बंद के दौरान हिंसा व तोड़फोड़ न हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने खास तैयारी की है. पुलिस ने थाने स्तर पर उन नेताओं की सूची तैयारी की है, जो बंदी का नेतृत्व कर सकते हैं. चार जुलाई से ऐसे नेताओं की गिरफ्तारी शुरू की जायेगी. संबंधित नेताओं को धारा 107 के तहत नोटिस जारी किया जायेगा. पूरे जिले में भारी पैमाने पर पुलिस बल तैनात रहेंगे. खासकर चाईबासा, चक्रधरपुर, झींकपानी, हाटगम्हरिया, मझगांव, नोवामुंडी, बड़ाजामदा, मनोहरपुर, गोइलकेरा व सोनुवा के मुख्य स्थान पर पुलिस तैनात रहेंगे. एसपी क्रांति कुमार ने कहा कि हाइवे पर पुलिस सुबह चार बजे से गश्ती करेगी.
जबरन बंद कराने वालों पर दर्ज होगा मामला : एसपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >