कांग्रेसी नेता मानराय सिंह का दिल्ली में निधन

चक्रधरपुर : कांग्रेस के वरीय नेता मानराय सिंह बोदरा का दिल्ली में निधन हो गया. वे 71 वर्ष के थे. जानकारी के मुताबिक वे मधुमेह से पीड़ित थे. उनका इलाज रांची रिम्स में चल रहा था. यहां से उन्हें सीएमसी वेल्लौर रेफर कर दिया गया. वेल्लौर में करीब दस दिनों तक इलाज कराने के बाद […]

चक्रधरपुर : कांग्रेस के वरीय नेता मानराय सिंह बोदरा का दिल्ली में निधन हो गया. वे 71 वर्ष के थे. जानकारी के मुताबिक वे मधुमेह से पीड़ित थे. उनका इलाज रांची रिम्स में चल रहा था. यहां से उन्हें सीएमसी वेल्लौर रेफर कर दिया गया. वेल्लौर में करीब दस दिनों तक इलाज कराने के बाद वापस चक्रधरपुर लाया गया था. यहां उनके शरीर में इंफेक्शन हो गया.

इसके बाद उनकी पुत्री जिला परिषद सदस्य चाईबासा नितिमा बोदरा बारी व उनके दामाद पुलिस अधीक्षक रांची मुख्यालय मधुसूदन बारी उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स दिल्ली ले गये. इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया. उनके शव को हवाई जहाज से चक्रधरपुर लाया जा रहा है. 14 मई को दोपहर तीन बजे तक सभी चक्रधरपुर पहुंचेंगे.

दो बार विधानसभा चुनाव लड़े थे मानराय

मालूम रहे कि मानराय सिंह बोदरा पूरी जिंदगी कांग्रेस से जुड़े रहे. उन्होंने 1985 में पहला विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गये थ. भाजपा के जगन्नाथ बांकिरा ने उन्हें पराजित किया था. दूसरा विधानसभा चुनाव 1990 में लड़े, जिसमें झामुमो के बहादुर उरांव ने उन्हें पराजित किया था. कई साल तक चक्रधरपुर प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रहे. कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष भी थे. उनकी एक पुत्री कदमा बोदरा अधिवक्ता, पुत्र राजेंद्र बोदरा मनरेगा गोइलकेरा प्रखंड से जुड़े हैं. एक पुत्र अमर सिंह बोदरा राजनीति में हैं. उनके कुल संतान में दो बेटे व पांच बेटियां हैं. उनकी पत्नी रांई बोदरा अपने गांव हथिया पंचायत के गांव ओटार में रह रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >