एक लाख रुपये के गबन का खुलासा

मझगांव : कुमारडुंगी प्रखंड के बड़ा मुंदुई पंचायत की मुखिया भारती हेस्सा द्वारा एक लाख रुपये के गबन का बीडीओ धीरज प्रकाश ने खुलासा कर लिया है. बीडीओ की सख्ती से पूछताछ में मुखिया ने राशि निकासी की बात स्वीकार ली है. बीडीओ ने कहा है कि जांच के बाद मुखिया व बैंक कर्मियों के […]

मझगांव : कुमारडुंगी प्रखंड के बड़ा मुंदुई पंचायत की मुखिया भारती हेस्सा द्वारा एक लाख रुपये के गबन का बीडीओ धीरज प्रकाश ने खुलासा कर लिया है. बीडीओ की सख्ती से पूछताछ में मुखिया ने राशि निकासी की बात स्वीकार ली है. बीडीओ ने कहा है कि जांच के बाद मुखिया व बैंक कर्मियों के खिलाफ पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी.

मार्च 2013 में मुखिया हेस्सा ने राष्ट्रीयकृत बैंक के कैशियर गौतम मल्लिक और एकाउंटेंट पांडु राम सिंकू की मिलीभगत से बीआरजीएफ योजना मद से एक लाख रुपये की फर्जी निकासी की थी. बुधवार को कैशबुक अप टू डेट के क्रम में गबन का खुलासा हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >