हाई प्रोफाइल शादी में पहुंचेंगे 15 हजार लोग

चाईबासा : चाईबासा विधायक दीपक बिरूवा शुक्रवार की सुबह नौ बजे बबिता हेंब्रम के साथ वैवाहिक बंधन में बंध जायेंगे. उनका विवाह हाटगम्हरिया के सिंद्रीगौरी स्थित उनके पैतृक आवास में होगी. विधायक की इस हाई प्रोफाइल शादी में मुख्यमंत्री हमेंत सोरेन से लेकर प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक, सिंहभूम के सांसद, आयुक्त, उपायुक्त, डीआइजी, एसपी, […]

चाईबासा : चाईबासा विधायक दीपक बिरूवा शुक्रवार की सुबह नौ बजे बबिता हेंब्रम के साथ वैवाहिक बंधन में बंध जायेंगे. उनका विवाह हाटगम्हरिया के सिंद्रीगौरी स्थित उनके पैतृक आवास में होगी. विधायक की इस हाई प्रोफाइल शादी में मुख्यमंत्री हमेंत सोरेन से लेकर प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक, सिंहभूम के सांसद, आयुक्त, उपायुक्त, डीआइजी, एसपी, डीएसपी, एसडीएम, बीडीओ हिस्सा लेंगे. विधायक की शादी में पांच हजार लोगों को कार्ड बांटा गया है.

जबकि 15,000 लोगों के लिये भोजन की व्यवस्था की गयी है. गुरुवार को जहां उनके गांव तथा आसपास के लोग शादी पूर्व आयोजित पारंपरिक भोज में शामिल हुए, वहीं शुक्रवार को आयोजित भोज बफे सिस्टम में होगी.

शुक्रवार को विधायक के गांव पहुंचेगी बारात

विधायक दीपक बिरूवा के गांव में शुक्रवार की सुबह आदिवासी रीति रिवाज के साथ बबिता हेंब्रम बारात लेकर विधायक के घर पहुंचेगी, जहां सुबह नौ बजे पारंपरिक रीति रिवाज के साथ विधायक दीपक बिरुवा के साथ उनका विवाह होगा. इस विवाह में शामिल होने के कारण जहां विधायक के रिश्तेदार काफी पहले से ही उनके पैतृक गांव सिंद्रीगौरी पहुंच चुके है. वहीं अन्य मेहमानों का आना लगा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >