साधु चरण सिद्धू
गुवा : लघु ग्राम योजना के तहत नुईया गांव में 15 लाख 50 हजार से बना पंप हाउस शोभा की वस्तु बनकर रह गया है. 2012 से संचालित इस पंप हाउस की एक मशीन छह माह से खराब है. जिस कारण नुईया गांव के लोगों को पांच किलोमीटर दूर जाकर कारो नदी से पीने का पानी भरना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि पेयजल व स्वच्छता विभाग में मशीन का मरम्मत करने के लिए छह माह पूर्व भेजा गया है.
मशीन में सिर्फ तार जल जाने की समस्या तब सामने आयी थी. महज तार जलने का मरम्मत छह माह में भी पूरा न होने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. कैरा देवगम, कांडे देवगम, चरण चाम्पिया, दूगी चाम्पिया, वीर सिंह देवगम, गोपाल चाम्पिया, सीपुई देवगम, टुसू देवगम, लक्ष्मी देवगम आदि ने शीघ्र मशीन की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल करने की प्रशासन से मांग की है.
