मुख्य यांत्रिक अभियंता ने चक्रधरपुर का दौरा किया
चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य यांत्रिक अभियंता डीके गायन ने चक्रधरपुर का औचक निरीक्षण किया. श्री गायन मंगलवार को टाटानगर से चक्रधरपुर टाटा-एलेप्पी एक्सप्रेस से पहुंचे. उन्होंने मुख्यालय स्थित रेलवे की आपातकालीन सेवाओं की जांच की.
इस दौरान सीनियर डीएमइ अजीत सिंह को अपातकालीन तमाम सेवाओं की बेहतर रखरखाव करने का सुझाव दिया. उन्होंने ने एआरएमइ मेडिकल वैन में चिकित्सीय सुविधा एवं अत्याधुनिक चिकित्सा प्रणाली से लैस तमाम उपकरणों का निरीक्षण किया.
रेल चिकित्सकों ने चिकित्सीय मशीनों को ऑपरेट कर कार्य प्रक्रिया की जानकारी दी. इसके बाद रिलीफ ट्रेन के अंदर सभी उपकरणों की जानकारी ली. वहीं ट्रेन में कर्मचारियों के लिए शुद्ध पेयजल की सुविधा आदि का जायजा लिया. इसके साथ ही क्रेन का निरीक्षण किया. इसके बाद मैकेनाइज लाउंड्री में मशीन के कार्यो का निरीक्षण किया.
लिनन कक्ष का उदघाटन
श्री गायन ने रेलवे स्टेशन के एसएम कार्यालय के समीप लिनन कक्ष का उदघाटन किया. लिनन कक्ष में मैकेनाइज लाउंड्री के साफ कपड़ों को रखा जायेगा. इस कक्ष से कपड़े पैकेट में विभिन्न एक्सप्रेस व सुपर फास्ट ट्रेनों में भेजा जायेगा. इस मौके पर सीनियर डीएमइ अजीत कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.
