रेलवे अस्पताल में कूलर खराब

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर में अधिकतर कूलर खराब हैं. मरम्मत के अभाव में वार्डो में कूलर नहीं चल रहे हैं. इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. मालूम रहे कि दो वर्ष पूर्व रेलवे अस्पताल को वातानुकूलित करने का काम शुरू हुआ था, लेकिन पूरा नहीं हो पाया. इसके तहत अस्पताल […]

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर में अधिकतर कूलर खराब हैं. मरम्मत के अभाव में वार्डो में कूलर नहीं चल रहे हैं. इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. मालूम रहे कि दो वर्ष पूर्व रेलवे अस्पताल को वातानुकूलित करने का काम शुरू हुआ था, लेकिन पूरा नहीं हो पाया. इसके तहत अस्पताल के दरवाजे व खिड़कियों पर शीशा लगाया गया था.

इस कारण अब अस्पताल के अंदर हवा नहीं आ पाती है. साथ ही कूलर नहीं चलने से मरीजों को भीषण गरमी का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >