बेल्ट से घोंट दिया दोस्त का गला

चाईबासा : झींकपानी थाना क्षेत्र के हतनाबेड़ा गांव निवासी विकास मुंदुइया (30) की उसी के दोस्त जगमोहन बारी ने बेल्ट से गला घोटकर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्यारोपी जगमोहन बारी को गिरफ्तार कर लिया है. जगमोहन चुड़ाबासा का रहने वाला है. घटना शनिवार सुबह बेटेया गांव के टुनीगुटू में घटी. विकास और जगमोहन टुनीगुटू […]

चाईबासा : झींकपानी थाना क्षेत्र के हतनाबेड़ा गांव निवासी विकास मुंदुइया (30) की उसी के दोस्त जगमोहन बारी ने बेल्ट से गला घोटकर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्यारोपी जगमोहन बारी को गिरफ्तार कर लिया है. जगमोहन चुड़ाबासा का रहने वाला है. घटना शनिवार सुबह बेटेया गांव के टुनीगुटू में घटी. विकास और जगमोहन टुनीगुटू में एक हड़िया गोदाम में हड़िया पी रहे थे.

किसी बात को लेकर दोनों में कहा-सुनी हो गयी. गुस्साये जगमोहन ने अपनी बेल्ट से विकास का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और भागने लगा. कुछ ग्रामीणों ने यह देख जगमोहन को पकड़कर उसे बांधकर रख लिया तथा पुलिस को खबर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जगमोहन को गिरफ्तार कर लिया और हत्या के लिए इस्तेमाल बेल्ट भी बरामद कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >