पुलिस करती है मारपीट

सोनुवा : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण पूरा कराने के लिए सोनुवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुयी. इसमें पुलिस ने क्षेत्र के मुंडा, मानकी व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ चुनाव पर चर्चा की. साथ ही पुलिस प्रशासन की मदद करने की अपील की़ इस मौके पर सोनुवा अंचल थाना के निरीक्षक आलोक कुमार […]

सोनुवा : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण पूरा कराने के लिए सोनुवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुयी. इसमें पुलिस ने क्षेत्र के मुंडा, मानकी व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ चुनाव पर चर्चा की. साथ ही पुलिस प्रशासन की मदद करने की अपील की़ इस मौके पर सोनुवा अंचल थाना के निरीक्षक आलोक कुमार टुटी ने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है.

किसी भी घटना की सूचना हमें दें. ताकि क्षेत्र में शांति भंग नहीं हो. उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनिधि चुनाव में किसी प्रकार की खतरे व भ्रष्टाचार की जानकारी पुलिस को दें, ताकि कार्रवाई हो सक़े.

पंचायत प्रतिनिधियों ने शिकायत की कि एलआरपी के दौरान पुलिस व सीआरपीएफ के जवान ग्रामीणों के साथ मारपीट करते है़ं इस पर श्री टुटी ने सूचना मिलने पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

इस दौरान बैठक में थाना प्रभारी बिरजालाल राम, एसआइ प्रताप सिंह सवैंया, सोनुवा जिप सदस्य गीता महतो, गुदड़ी जिप सदस्य एलिना बरजो, प्रमुख कुंवारी बरजो, मुखिया अमित अंगरिया, सालयानी बरजो, रामाय बराजो, सुमंती लोमगा, रणसी बुढ़, अभिमन्यु सिंह, मनबोध पूर्ति, वीरेन्द्र मुण्डारी, सुशील तोपनो समेत काफी संख्या में मुखिया, मुंडा और पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थ़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >