नागपुरी भाषा की विदुषी डॉ कुमारी वासंती के निधन से शोक की लहर

नागपुरी भाषा की विदुषी डॉ कुमारी वासंती के निधन से शोक की लहर

सिमडेगा. नागपुरी भाषा और झारखंडी संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली डॉ कुमारी वासंती का निधन हो गया. उनके निधन से नागपुरी भाषा जगत में शोक की लहर है और इसे अपूरणीय क्षति माना जा रहा है. डॉ वासंती रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष रही थीं. उन्होंने नागपुरी भाषा को स्थापित और समृद्ध करने में अहम भूमिका निभायी. साथ ही झारखंड आंदोलन में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा. रांची कॉलेज और पीजी जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में उनके कार्यों को हमेशा याद किया जायेगा. उनके निधन पर पद्मश्री मुकुंद नायक, जयकांत इंदवार, श्रीकांत इंदवार, नंदलाल नायक, सिमडेगा जिला के भाषा संस्कृति रक्षा मंच के संयोजक सत्यव्रत ठाकुर, अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, साधु मलुआ, सोहन बड़ाईक, मोहन साहू, श्याम सुंदर मिश्रा सहित कई गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >