रेल लाइन पर अज्ञात युवक की मौत से इलाके में सनसनी

रेल लाइन पर अज्ञात युवक की मौत से इलाके में सनसनी

जलडेगा. थाना क्षेत्र के खरवागढ़ा-गट्टीगढ़ा के समीप रविवार को रेल लाइन पर एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी. हादसा इतना भयावह था कि युवक का शव दो हिस्सों में बंट गया. घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही जलडेगा थाना के एसआई सुशील कुमार शाह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पहचान नहीं होने के कारण घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जतायी जा रही हैं. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >