सिमडेगा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक जिला संघ भवन सिमडेगा में जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा के अध्यक्षता में हुई. महासचिव संजय कुमार ने बैठक में आये सभी शिक्षकों का स्वागत किया और बैठक के एजेंडे पर चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. राज्य प्रतिनिधियों की सूची प्रखंडवार राज्य कमेटी को अविलंब भेजने का निर्णय लिया गया. बैठक में नये शिक्षकों को जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा व महासचिव संजय कुमार ने सदस्यता ग्रहण करायी और माला पहना कर स्वागत किया. महासचिव द्वारा संघ की कार्यशैली की संपूर्ण जानकारी दी गयी. संघ की सदस्यता ग्रहण करने वाले शिक्षकों में अभिषेक रंजन, दीपक शैलेंद्र लकड़ा, मुकुट कुल्लू, ज्ञानदेव ठाकुर, अपर्णा बरला, रूपा मिंज, नूरानी किड़ो, सरोज लुगून, बसंत लकड़ा, पारसनाथ झा, दीपक कुमार शर्मा, महानंद महतो, संजय महतो, फुलजेंस लकड़ा शामिल हैं. मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ने कहा कि संघ हमेशा शिक्षकों के लिए सुरक्षा, सहयोग व संघर्ष करती है. इसलिए हमें संघ से जुड़ कर रहना चाहिए़. कहा कि यही एकमात्र संघ हैं, जो शिक्षकों के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य करती है. मौके पर नौशाद परवेज, फुलेंद्र साहू, सुबोध कुमार, मनीष केशरी, मृगेंद्र कुमार, अविनाश कुमार, विष्णु देव प्रसाद, अमर कुमार सिंह, सुलेंद्र साहू, शंभू प्रधान, संजय वर्मा, सुमित सिन्हा उपेंद्र कुमार, रोहित कुमार, विजय बैठा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
