बिलासपुर में सिमडेगा ने दिल्ली को 3-0 से हराया

बिलासपुर में सिमडेगा ने दिल्ली को 3-0 से हराया

सिमडेगा. बिलासपुर में आयोजित नवभारत ऑल इंडिया महिला हॉकी टूर्नामेंट के आठवें संस्करण में हॉकी सिमडेगा की टीम ने शानदार शुरुआत की है. अपने पहले मुकाबले में सिमडेगा ने स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड, दिल्ली को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की. सिमडेगा टीम की ओर से कप्तान रीना कुल्लू, जमुना कुमारी और अनुप्रिया सोरेंग ने एक-एक गोल कर टीम को मजबूत बढ़त दिलायी. मैच के दौरान टीम का प्रदर्शन संतुलित और आक्रामक रहा, जिससे विरोधी टीम को वापसी का मौका नहीं मिला. इस जीत के साथ सिमडेगा टीम ने टूर्नामेंट में मजबूत दावेदारी पेश की है और आगे के मुकाबलों के लिए आत्मविश्वास बढ़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >