Simdega: संजू प्रधान मॉब लिंचिंग मामले में CID ने सौंपी जांच रिपोर्ट, पंचायत लगा सुनाया था मौत का फरमान

सिमडेगा में हुई मॉब लिंचिंग मामले में सीआईडी ने जांच रिपोर्ट सौंप दी है. जिसमें ये बात सामने आयी थी कि उन्हें स्थानीय पंचायत ने ही मौत का फरमान सुनाया. ये सब इसलिए हुआ क्यों कि खूंटकटी की जमीन पर लगे पेड़ को मनाही के बावजूद काटा गया था

सिमडेगा : सिमडेगा के कोलेबिरा स्थित बेसरा जारा में संजू प्रधान ने खूंटकटी की जमीन पर लगे पेड़ को मनाही के बावजूद काटा था, उसके बाद ही स्थानीय पंचायत ने उन्हें मौत का फरमान सुनाया था. यह बात सीआइडी एडीजी प्रशांत सिंह ने आरंभिक जांच रिपोर्ट में कही है. जांच रिपोर्ट मंगलवार को पुलिस मुख्यालय को सौंप दी गयी. रिपोर्ट में कहा गया है कि हरवे हथियार से लैस भीड़ ने घटना के दिन संजू प्रधान को पीटकर मार डाला और उसके बाद शव को आग में फेंक दिया.

पुलिस ने 13 नामजद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. साक्ष्य के आधार पर कोर्ट में उनके खिलाफ आरोप पत्र सौंपा जायेगा. घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान के लिए सीआइडी ने पुलिस से वीडियो फुटेज हासिल किया है. अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. सीआइडी एडीजी ने डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच के लिए सिमडेगा भेजी थी. घटना के पीछे पुलिस की लापरवाही थी या नहीं, इसका खुलासा सीआइडी के अधिकारियों ने नहीं किया है.

Posted by : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >