नगर भ्रमण, हवन व भंडारा के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन

नगर भ्रमण, हवन व भंडारा के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन

जलडेगा. प्रखंड के बलडेगा गांव स्थित श्री बजरंग बली मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन गुरुवार को हुआ. धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत कलश यात्रा के साथ की गयी थी. अधिवास पूजन के साथ श्री हरि अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया गया. अखंड हरि कीर्तन में टिकरा, जलडेगा, टिनगिना, झपला, टुटीकेल, परबा, बेदोसेरा, तिलाईजारा समेत दर्जनों कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. गुरुवार को अखंड हरिकीर्तन के समापन के बाद नगर भ्रमण, हवन व भंडारा के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया गया. यजमान की भूमिका लोकनाथ सिंह एवं उनकी पत्नी ने निभायी. मौके पर कलिंदर सिंह, सुदर्शन सिंह, तारकेश्वर सिंह, सूरज प्रधान, कष्टू प्रधान, राजेश सिंह, कलिंदर सिंह, सोनामति देवी, आरती देवी, अघनी देवी, गायत्री देवी, मुनेश्वर सिंह, शिखर चंद सिंह, शिव चरण सिंह, प्रताप सिंह, शत्रुघ्न सिंह, विनोद सिंह, जूली देवी, मालती देवी, टिकेश्वरी कुमारी, चंपा देवी, हेमशरण सिंह, दीपक सिंह, श्याम सिंह आदि उपस्थित थे. धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बुधवार देर शाम परम पूज्य श्री अखंड दास जी महराज, विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव भी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि अपनी धर्म संस्कृति के प्रति सजग व जागरूक रहें. धर्म संस्कृति की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है. धार्मिक अनुष्ठान के बाद मंदिर में शिवचरण सिंह तथा शिखरचंद सिंह नामक दो लोगो का विवाह संस्कार संपन्न कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >