नेशनल जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में मेजबान झारखंड को हराकर हरियाणा बना चैंपियन

इससे पहले आज कांस्य पदक के लिए खेले गये मैच में हॉकी महाराष्ट्र ने हॉकी चंडीगढ़ को एकतरफा मुकाबले में 6-2 से पराजित कर पहली बार कांस्य पदक जीतने में सफल रहा.

सिमडेगा : 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के आज दसवें दिन फाइनल मुकाबला हॉकी झारखंड और हॉकी हरियाणा के बीच खेला गया, जिसमें हॉकी हरियाणा ने मेजबान झारखंड को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 3-2 गोल से हराकर खिताब अपने नाम कर ली. झारखंड टीम को पहले गोल कर बढ़त मिली लेकिन इस बढ़त को कायम नहीं रख पाई और 2-3 से मैच हारकर उपविजेता बनी.

इससे पहले आज कांस्य पदक के लिए खेले गये मैच में हॉकी महाराष्ट्र ने हॉकी चंडीगढ़ को एकतरफा मुकाबले में 6-2 से पराजित कर पहली बार कांस्य पदक जीतने में सफल रहा. आज फाइनल मुकाबले में विजेता हरियाणा की ओर से 9वें, 19वें मिनट और 21वें मिनट में गोल किया गया.

Also Read: झारखंड हॉकी टीम में दो जुड़वां बहनों ने बनायी जगह, किरण व काजल बाड़ा ने गरीबी से ऐसे किया संघर्ष

झारखंड टीम की ओर से पांचवें मिनट में दीपिका सोरेंग ने 39वें मिनट में रोपनी कुमारी ने गोल किया. आज के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, सिमडेगा विधायक भूषण बड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन विकसल कोंगाडी, उपायुक्त सिमडेगा सुशांत गौरव, पुलिस अधीक्षक डा शम्स तबरेज, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, उप विकास आयुक्त अरुण वाल्टर सांगा, पूर्व विधायक बिमला प्रधान, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, सीईओ रजनीश कुमार, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया.

मैच समाप्ति के उपरांत मुख्य अतिथि खेल मंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता हरियाणा, रजत पदक विजेता झारखंड और कांस्य पदक विजेता महाराष्ट्र टीम को ट्रॉफी और सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया. आयोजन को सफल बनाने जिला प्रशासन सिमडेगा के सभी पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन सिमडेगा के सभी पदाधिकारी, हॉकी झारखंड और हॉकी सिमडेगा के सभी छोटे बड़े पदाधिकारी और कर्मचारियों को प्रमुख योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >