सिमडेगा में PLFI उग्रवादियों ने रेलवे ट्रैक के कार्य में लगे पोकलेन को जलाकर किया खाक, पुलिस जांच में जुटी

उग्रवादियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी छोड़ा है. जिसमें उन्होंने ठेकेदार को चेतावनी दी कि संगठन से बिना संपर्क किये आगे की कार्य ना करें वरना इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा.

सिमडेगा में पीएलएफआई उग्रवादियों ने रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण कार्य में लगे पोकलेन को जलाकर खाक कर दिया. घटना जिले के बानो थाना इलाके में कनरवा रेलवे स्टेशन के पास की है. जानकारी के मुताबिक हटिया राऊरकेला ट्रैक के पास दोहरीकरण का कार्य चल रहा था. इस दौरान पीएलएफआई उग्रवादी देर रात कनरवा रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे और रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण कार्य में लगे ठेकेदार के पोकलेन को जलाकर खाक कर दिया.

उग्रवादियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी छोड़ा है. जिसमें उन्होंने ठेकेदार को चेतावनी दी कि संगठन से बिना संपर्क किये आगे की कार्य ना करें वरना इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस देर रात पहुंची और पर्चा को जब्त कर लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है. साथ ही साथ पर्चा की भी जांच की जा रही है. इधर, इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. कई लोगों का तो ये भी कहना है कि पीएलएफआई उग्रवादियों ने लेवी के लिए उक्त घटना को अंजाम दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >