सिमडेगा : झाविमो केंद्रीय महासचिव प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रखंड कार्यालय के समीप झारखंड विकास मोरचा द्वारा धरना दिया गया. मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय समिति के सदस्य केके पोद्दार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी जीवेश सिंह सोलंकी उपस्थित थे. श्री पोद्दार ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता के साथ अन्याय कर रही है.
पूरे राज्य में समस्याओं का अंबार है, किंतु समाधान नहीं हो रहा है. सरकार अपनी वाहवाही खुद कर रही है. भ्रष्टाचार मिटाने का दावा करने वाली यह सरकार खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है. जनता के पक्ष में आंदोलन कर रहे प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर उन पर कई केस कर दिये, जो सरकार की मानसिकता को दर्शाता है. गिरफ्तारी के खिलाफ जनता को एकजुटता दिखाने की जरूरत है. ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है.
यह सरकार जनता की भला नहीं चाहती है. इस मौके पर जिला प्रभारी जीवेश सिंह सोलंकी, जिला अध्यक्ष तुलसी साहू के अलावा अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये. संचालन राजेश डुंगडुंग ने किया. मौके पर रफीक अंसारी, सुशील प्रभात टेटे, नेलसन डुंगडुंग, अंतोनी मिंज, बेंजामिन लकड़ा, बासिल लकड़ा, प्यारा बा, अलयुस डुंगडुंग, रेंजुस सोरेंग व रिफोरमर लकड़ा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
